फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धनतेरस की रात बाइक एजेंसी से 25 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोथावां कस्बे में एक बाइक एजेंसी को चोरों ने निशाना बनाया। एजेंसी मालिक का दावा है कि चोर लगभग 25 लाख रुपये दुकान से समेट ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी साथ ले गए। धनतेरस की रात हुई इस घटना ने पुलिस के गश्त के दावों की पोल खोल दी है।
बेनीगंज कस्बे के सिकलिन टोला निवासी शुभम गुप्ता की शुभम ऑटोसेल्स एजेंसी नाम से कोथावां कस्बे में दुकान है। यहां बाइक बिकती हैं और सर्विसिंग होती है। यहीं से फाइनेंस की गई बाइकों की किस्त भी जमा की जाती है।
विज्ञापन

शुभम के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इस पर शुभम मौके पर पहुंचे और एसपी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी।
कोथावां चौकी प्रभारी विजय कुमार को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारे काउंटर खाली पड़े थे। शुभम के मुताबिक धनतेरस के दिन कुल 62 बाइक की बिक्री हुई थी। दोपहर तक की बिक्री के रूपये उसने घर ले जाकर रख दिए थे। रात में देर हो जाने के कारण उसने दुकान से रुपये नहीं निकाले।
शुभम का दावा है कि 15 से 18 लाख रुपये बाइक की बिक्री के काउंटर में रखे हुए थे। इसके अलावा पांच अलग-अलग फाइनेंसर भी शोरूम में बैठते हैं। इन लोगों के काउंटर से भी 10 से 12 लाख रुपये चोर चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी, बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और आवश्यक नमूने भी लिए। चोरों ने सारे काउंटर्स की रैक तोड़ दी थी। सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी चोर अपने साथ ले गए।
कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

कोथावां चौकी प्रभारी विजय कुमार का दावा है कि दुकान धनतेरस की रात 12:30 बजे तक खुली थी। गश्त के दौरान दुकान खुली देखकर उन्होंने सिपाही सतीश मौर्या और एक होमगार्ड को शुभम के पास भेजा था। शुभम से दुकान बंद करने के लिए कहा था। दुकान बंद होने के बाद वह लोग गश्त पर चले गए थे। इसके बाद किस समय घटना हो गई।

एसपी केसी गोस्वामी खुद भी रोज शाम को किसी न किसी इलाके में पैदल गश्त करते हैं। रात के समय गश्त बढ़ाने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं। त्योहार के दौरान तो गश्त बढ़ाने और पूरी रात सक्रियता बनाए रखने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं। बावजूद इसके कोथावां कस्बे में बड़ी वारदात हो गई। इस वारदात ने गश्त की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें