फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसान पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर ताल्हू गांव में खेत जा रहे किसान पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अकबरपुर ताल्हू निवासी महेश उर्फ सफड़ू (70) शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पर से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर खेती करता था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह घर से खेत जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रामश्री, तीन पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें