फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 23 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बीएसए ने सह समन्वयक व बीईओ की रिपोर्ट पर स्कूल से गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने गैरहाजिर 24 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका है। साथ ही स्कूल से स्पष्टीकरण तलब किया है।  
विज्ञापन


पिहानी के सह समन्वयक अजय कुमार दीक्षित ने चार फरवरी को किए निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए को सौंपते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्कूल पंडरवा किला सुबह 10:15 बजे बंद मिला।

यहां पर प्रधानाध्यापक मुजीबुल महजर खां, शशी देवी, पुत्तीलाल रावत, सोबरनलाल, अनुज कुमार, अर्जना मिश्रा व सीमा वर्मा कार्यरत है। इसी प्रकार बीईओ सांडी ने निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए को सौंपी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल कुशलपुरवा की प्रधानाध्यापिका रानी देवी, प्राथमिक स्कूल करनपुर के गिरजेश कुमार व मो. अकरम, प्राथमिक स्कूल भदार के सत्यवीर, उच्च प्राथमिक स्कूल कुशलपुरवा के प्रतीक गौड़, प्राथमिक स्कूल अटवा की कुसुमलता, प्राथमिक स्कूल लमकन की उर्मिला सिंह, प्राथमिक स्कूल डिगासर के अविनाश कुमार, प्राथमिक स्कूल नयागांव के शैलेंद्र कुमार, प्राथमिक स्कूल नंदना के आकाश वर्मा, जूनियर स्कूल करनपुर मतनी के खदीजावानो, मनीष कुमार राठौर, सौरभ द्विवेदी, जूनियर स्कूल नौनखारा के आशुतोष वर्मा, रेखा सिंह, प्राथमिक स्कूल पिडतिया की विन्ध्यवासिनी, प्राथमिक स्कूल राखवापुर के सौरभ, अग्रहरि गौतम, प्राथमिक स्कूल बमटापुर की मीरा सिंह, जूनियर स्कूल बमटापुर के नीरज कनौजिया, प्राथमिक स्कूल छब्बापुरवा के निर्मल कुशवाहा, प्राथमिक स्कूल हरिवशापुर के जितेंद्र, जूनियर स्कूल चंद्रसीरा के कपिलदेव, जूनियर स्कूल धैधमपुर के जयपाल गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन


बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने सह समन्वयक पिहानी व बीईओ सांडी की रिपोर्ट पर गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें