फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएसएन के 23 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में लहराया परचम

विज्ञापन
फोटो-14- सीएसएन पीजी कॉलेज में यूजीसी नेट जेआरएफ में सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते प्राचार्
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में महाविद्यालय के 23 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। महाविद्यालय में मंगलवार को सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य ने मिठाई खिलाकर उनका मान बढ़ाया। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए कामना की।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जून 2026 में यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें महाविद्यालय के 23 विद्यार्थी अलग-अलग विषयों में सफल हुए हैं। महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और 19 विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें परास्नातक स्तर पर भूगोल विषय में आठ विद्यार्थियों में काजल वर्मा व साक्षी आर्या ने जेआरएफ और कंचन प्रभा, राशि सिंह, आस्था शुक्ला, अंशिका राठौर, उपासना गौड़ और विपिन राठौर ने नेट परीक्षा पास की। राजनीति विज्ञान में सात विद्यार्थी सफल रहे।
सौरभ यादव जेआरएफ में सफल हुए जबकि मंजुल मिश्रा, सौम्या शर्मा, श्वेता वर्मा, सोनाली त्रिपाठी, विश्वजीत प्रताप सिंह और तस्बीहा अंसारी ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। हिंदी विषय में सात विद्यार्थियों में अखिलेश सिंह ने जेआरएफ और गुलफ्शा, आकांक्षा राठौर, विकास वर्मा, रोशनी देवी, अर्पित दीक्षित और मोनू ने नेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अर्थशास्त्र विषय से विनीता देवी ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिले और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें