फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेंध लगाकर दुकान से 23 पेटी शराब, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। क्षेत्र के सरसई बार्डर पर स्थित एक शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 23 पेटी शराब और नगदी चोरी कर ली। दुकान मालिक ने सेल्समैन पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के आनंदपुरी देवीपुरा प्रथम निवासी पीयूष पांडेय के नाम से सरसई बार्डर पर शराब की दुकान है। पीयूष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इनकी शराब की दुकान पाली थाने के सरसई बार्डर पर है। इस पर हरपालपुर थाने के बम्टापुर निवासी प्रदीप मिश्रा सेल्समैन हैं।
बताया सोमवार रात दुकान में सेंध लगाकर 23 पेटी शराब और कुछ रुपये चोरी हो गए। संदेह है कि सेल्समैन ने यह चोरी की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि दुकान मालिक की तहरीर पर सेल्समैन के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें