फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चूजा के लिए लोन दिलाने के नाम पर लिए 2.25 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मुर्गी चूजा दिलाने का झांसा देकर 2.25 लाख रुपये हड़प लिए। काम न होने पर पीड़ित ने रुपये लौटाने को कहा तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि अजगैन कोतवाली के बगहरी निवासी कुलदीप सिंह ने 18 जनवरी 2023 को मुर्गी चूजा के लिए लोन दिलाने के नाम पर उसने अलग-अलग तारीखों में तीन बार में 2.25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो लोन दिलाया और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण होने से वह उल्टा कार्रवाई कराने का दबाव बना रहा है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें