फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जी अंकपत्र से 22 साल की नौकरी, शिकायत पर इस्तीफा, अब प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हाईस्कूल के फर्जी अंकपत्र के जरिये लगभग 22 साल तक नौकरी करने के आरोप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाहाबाद की बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर शाहाबाद कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। हालांकि वर्ष 2025 में शिकायत होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुद ही नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

शाहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत धियरई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर सुनीता देवी तैनात थीं। रामपुर हमजा निवासी सूरज सिंह ने तीन सितंबर 2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सुनीता देवी वर्ष 2003 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात हैं। आरोप लगाया था कि सुनीता ने खुद को वर्ष 1990 में श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा से हाईस्कूल उत्तीर्ण दर्शाया है। यहीं का अंकपत्र भी लगा है। इसी अंक पत्र के आधार पर नौकरी मिली। अंक पत्र फर्जी होने का आरोप सूरज सिंह ने लगाया था।
शिकायत मिलने पर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अंकपत्र का सत्यापन संबंधित विद्यालय से कराया। 13 सितंबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य यूपी कनौजिया ने विभाग को जानकारी दी थी कि सुनीता देवी नाम की छात्रा वर्ष 1990 में पंजीकृत नहीं थी। अंकपत्र भी फर्जी बताया था। इस बीच शिकायत की जानकारी पर सुनीता ने नौकरी छोड़ दी थी। बावजूद इसके पत्रावली चलती रही और डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। अब इसी क्रम में शाहाबाद की बाल विकास परियोजना अधिकारी निशा सिंह ने फर्जी अंकपत्र के जरिये नौकरी हासिल करने की प्राथमिकी शाहाबाद कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें