फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वीडीओ से 2.18 लाख की वसूली होगी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव के विकास व निर्माण में गड़बड़ी व धन दुरुपयोग की पुष्टि पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से 2.18 लाख की वसूली कराई जाएगी। एक सप्ताह में राशि जमा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला विकास अधिकारी ने यह कार्रवाई विकास खंड सुरसा में तैनात वीडीओ पर हरपालपुर में तैनाती के समय की गई गड़बड़ी पर शुरू की है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर विकास खंड हरपालपुर के सिरसा गांव में तैनाती के दौरान वीडीओ गरिमा कुमारी कुशवाहा पर शुरू की है। डीडीओ ने बताया कि वीडीओ वर्तमान में विकास खंड सुरसा में तैनात हैं। हरपालपुर के सिरसा में तैनाती के दौरान कराए गए कार्यों व भुगतान में 8.88 लाख का दुरुपयोग पाया गया है। इसमें से एक तिहाई राशि दो लाख 18986 रुपये की वसूली वीडीओ से की जानी है।

बताया कि सिरसा में तैनाती के समय चार कार्यों में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि में वीडीओ पर वसूली तय की गई है। सुरसा बीडीओ को वसूली नोटिस वीडीओ को प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीडीओ को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह में राशि जमा न किए जाने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें