बेहटागोकुल। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बलदेवपुरवा गांव के पास पिता की डांट से नाराज युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
बलदेवपुरवा निवासी अनिल खेती करता है। अनिल के मुताबिक सोमवार सुबह उसने अपनी पुत्री चावली (18) को घरेलू मामले में डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह खेतों की तरफ चली गई थी। परिजनों को लगा कि थोड़ी देर में खुद ही वापस आ जाएगी। इसी बीच बेहटागोकुल के उपनिरीक्षक नीरज कुमार को कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवती का शव पड़ा होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में उसकी शिनाख्त कराने की कवायद शुरू हो गई। अनिल ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त अपनी पुत्री चावली के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)