जिले के संवेदनशील 340 मतदान बूथों पर मतदान के दिन वेबकास्टिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इन बूथों पर वेबकास्टिंग पर नजर रखने के लिए भी 263 वेबकास्टिंग कार्मिक लगाए गए हैं।
इन्हें 26 अप्रैल को रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विभिन्न कारणों से जिले में पुलिस प्रशासन ने 340 मतदेय स्थलों को चिह्नित कर उन्हें संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है। आयोग ने इन बूथों पर वेबकास्टिंग कराए जाने की योजना बनाई है।
आयोग की ओर से वेबकास्टिंग को लेकर संस्थाओं को भी चिह्नित कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इन बूथों पर वेबकास्टिंग काम कर रही है या नहीं, सिगनल आ रहे हैं या नहीं।
यदि कोई खराबी आई है तो वह संबंधित संस्थाओं से संपर्क कर उन्हें ठीेक करने का प्रयास करेंगे। इन सभी वेबकास्टिंग कार्मिकों को 26 अप्रैल को रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि वेबकास्टिंग कार्मिक के रूप में शिक्षा विभाग के अनुदेशकों को लगाया गया है।
263 बूथों पर रहेंगे वेबकास्टिंग कार्मिक
आज प्रेक्षागृह में दिया जाएगा प्रशिक्षण
वेबकास्टिंग पर रखेंगे यह कर्मी खास नजर