हरदोई। पुलिस लाइन में गुरुवार को मेस में खाना बनाते समय महिला फालोअर की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा निवासी मालती (59) पुलिस लाइन में फालोअर के पद पर तैनात थी। गुरुवार शाम वह मेस में खाना बना रही थी। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। मृतका के बेटे भोजराज ने हार्ट अटैक से मां की मौत होने की बात कही है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। ब्यूरो