फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार देर शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर निवासी नरसिंह (30) पुत्र रामसागर को बुखार आ रहा था। गुरुवार शाम वह बाइक से कस्बे में दवा लेने आ रहा था। साथ में ज्ञानू (35) पुत्र श्रीपाल निवासी जलालपुर कोतवाली बिलग्राम भी था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा नरसिंह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से मौके पर ही नरसिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं साथी ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक को राहगीरों ने दबोच लिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। नरसिंह किसान था, उसकेे परिवार में पत्नी नीलम और एक बेटी अनुष्का है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कस्बे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें