फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 2143 बेटियों के हाथ पीले करने को बाबुल के खातों में पंहुची धनराशि

Sat, 05 Apr 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने पिछड़ा वर्ग के शादी अनुदान को दिए 4.25 करोड़ रुपये
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों में 1957 व नगर क्षेत्र में 187 आवेदनों को मिली धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आर्थिक दृष्टि से कमजोर पिता को बेटी के विवाह में सहायता के लिए सरकार शादी अनुदान योजना का लाभ मिलता है। पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के खातों में शनिवार को जिलाधिकारी ने धनराशि भेज दी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अनुमोदन पर 2143 आवेदकों के खातों में 4.28 करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटी के ब्याह के लिए सरकार शादी अनुदान योजना का लाभ देती है। शादी अनुदान योजना के तहत आवेदक के खाते में 20 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के आए 2143 आवेदनाें को लाभांवित करने का जिलाधिकारी को अनुमोदन किया। इस पर मुहर लगाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने खातों में धनराशि का स्थानांतरण कर दिया है। जिलाधिकारी ने 4,28,60,000 रुपये आवेदकों के खातों में भेज दिए हैं। इनमें जिले की ग्राम पंचायतों से विकासखंड वार 1957 आवेदन और नगरीय क्षेत्रों से 186 आवेदकों को लाभांवित किया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो व्यक्ति आवेदन करना चाहता है वह अर्हताओं का पालन करते हुए साइबर कैफे से आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें