फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम होगा नया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में क्षय रोग को नियंत्रित करने वाले पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का नाम परिवर्तित कर दिया गया है इसे अब राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त निदेशक क्षय द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया गया है जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि क्षय रोग टीबी के उन्मूलन को लेकर लक्ष्य 2025 रखा गया है। इसी को देखते हुए एक जनवरी से इस कार्यक्रम का नाम भी परिवर्तित किया गया है। एक जनवरी से अब राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के नाम से चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इन निर्देशों का पालन किया जाने लगा है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत इनको मिल रहा इलाज
केंद्र मरीज
टड़ियावां 160
हरदोई 2453
हरियावां 108
माधौगंज 280
मल्लावां 102
बावन 86
कोथावां 253
अहिरोरी 321
बेंहदर 155
भरावन 129
भरखनी 93
बिलग्राम 319
हरपालपुर 173
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें