हरदोई जनपद में 24 घंटे के दौरान 20 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4934 हो गई है।
एक्टिव केस 344 हैं। 4508 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 84 मौतें हुईं हैं। कोविड-19 अस्पताल से तीन लोगों को छुट्टी दी गई है, जबकि 23 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया है। रिकवरी रेट 91.3 फीसदी है। ब्यूरो