हरदोई। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख प्रशासन गंभीर है। पालिका की टीम मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर लगातार सख्ती बरत रही है। शनिवार को भी पालिका ने अभियान चलाकर नियम तोड़ने पर 20 बाइक सवारों का चालान कर दिया। मास्क न लगाने पर सभी से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने कहा कि घर से निकलें तो मास्क का प्रयोग जरूर करें। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पालिका कार्रवाई करेगी।