फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में दो महिलाओं समेत तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
फोटो-29- महिला के संक्रमित मिलने पर उसे अस्पताल ले जाने को तेरवा दहिगवां पहुंची स्वास्थ्य और पुलिस - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित तीन लोगों में दो महिलाएं हैं। ये सभी प्रवासी हैं। अब कुल 191 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 135 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन मौतें हुई हैं। 53 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी की गई कोरोना जांच रिपोर्ट में तीन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिरवा दहिगवां निवासी महिला (32) संक्रमित है। महिला 13 जून को हरियाणा के फरीदाबाद से रोडवेज बस से गांव आई थी। सीएचसी कछौना पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। गांव निवासी फरीदाबाद से लौटे दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उक्त महिला सहित परिवार के चार लोगों का नमूना संडीला सीएचसी में लिया गया था। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिली है। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने मंगलवार सुबह महिला के घर पहुंचकर उसे एंबुलेंस से मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह के मुताबिक महिला के संपर्क में आए नौ लोगों को चिह्नित कर होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा निवासी युवक की पत्नी (36) भी पॉजिटिव मिली है। युवक के संक्रमित मिलने पर पत्नी की जांच के लिए नमूना भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे भी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी व्यक्ति (45) भी पॉजिटिव मिला है। उक्त व्यक्ति साहिबाबाद में पत्नी के साथ रहता था और बेलदारी करता था। 18 जून को दिल्ली से पिहानी के बीच चलने वाली प्राइवेट बस से पिहानी आया था। तीन-चार दिन वह घर भी रहा था। संक्रमित पाए जाने पर उसे भी कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें