फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मैनपुरी से हरियाणा के कैथल में आपूर्ति के लिए जा रहा 227 क्विंटल धान से भरा ट्रक हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह नवीन फल मंडी के निकट पकड़ लिया। ट्रक के गायब हो जाने की रिपोर्ट 17 फरवरी को मैनपुरी की शहर कोतवाली में ट्रांसपोर्टर ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह जानकारी मिली कि लखनऊ रोड पर नवीन फल मंडी के निकट एक ट्रक खड़ा है। ट्रक में दो लोगों के मौजूद होने और धान की बोरियां भरे होने की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेश कुमार और राहुल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ट्रक में बैठे विनोद उर्फ गन्नू पुत्र साहब सिंह निवासी परसादीपुरवा थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज और सियाराम पुत्र बाबूराम निवासी घमेड़ी थाना सुरसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
ट्रक से धान भरी 323 बोरी भी बरामद हुईं। पता चला कि ट्रक की नंबर प्लेट भी बदली गई है। मैनपुरी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी के बी-46 के आढ़ती अनिल कुमार गोयल ने अपनी फर्म छोटू राम एंड संस के जरिये धान सरस्वती ट्रांसपोर्ट कमीशन एजेंसी के माध्यम से 13 फरवरी को हरियाणा के कैथल जाने के लिए रवाना किया था, लेकिन 17 फरवरी तक भी जब ट्रक कैथल नहीं पहुंचा तो पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से चार अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुईं हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें