फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान कटे, गंगा की तेज धार में समाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। शुक्रवार को ग्राम चिरंजूपुरवा में दो मकान ढह गए। इससे आसपास के लोगों में दहशत है। उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को राहत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश, हरिद्वार और नरौरा बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके कारण नदी के किनारे बसे गांवों में कटान तेज हो गई है। दो दिन से कन्नौज जिले में गंगा नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसको ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है।
बिलग्राम के ग्राम चिरंजूपुरवा के पास आबादी क्षेत्र में कटान तेज होने के बाद गुरुवार से ही लोगों ने सामान समेटने के बाद मकानों को तोड़कर मलबा समेटना भी शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह गांव के सुरेश पुत्र लोचन व संतराम पुत्र केदार के मकान गंगा में समा गए। इससे लोगों में दहशत है। एसडीएम कपिल देव यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कटान से प्रभावित लोगों को प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए आश्रालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कटान वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीड़ितों को राहत मुहैया कराने के साथ ही हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें