फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में तारबाड़ी तोड़ने के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल और कारतूस के साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपहा में तारबाड़ी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। दबंगों ने वीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जबकि उसका भतीजा शिवम और साला रज्जे घायल हो गए थे। मृतक के भाई विशेश्वर सिंह ने गांव निवासी कल्लू सिंह, दुष्यंत सिंह, रवि सिंह, रामप्रकाश सिंह, मुलायम सिंह और मोनू सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पचदेवरा थानाध्यक्ष अशोक यादव ने शुक्रवार रात पौने दस बजे कल्लू सिंह पुत्र रामप्रकाश, रवि सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी भाहपुर सपहा को गिरधरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कल्लू के कब्जे से लाइसेंसी राइफल और एक कारतूस बरामद हुआ है। रवि के कब्जे से एक तमंचा और एक खोखा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें