फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर दस्तक दे मतदाताओं के हाथों में पहुंचेगी मतदाता गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया समझाने व ईवीएम और वीवी पैट की जानकारी देने के लिए मतदाता गाइड घर-घर उपलब्ध कराई जाएगी। इसका वितरण बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन



आयोग ने पिछले कुछ चुनावों से राजनीतिक पार्टियों की ओर से बांटी जा रही वोटर पर्ची पर शर्तें लागू कर दी हैं। आयोग ने इन वोटर पर्ची पर राजनीतिक प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार किसी भी सूरत में न करने की हिदायत दी, इसके साथ ही निर्वाचन कार्यालय से वोटर पर्चियों का वितरण शुरू करा दिया।

जिनका वितरण बूथों पर लगे बीएलओ से कराया जाता रहा है। आयोग ने इस बार वीवी पैट व ईवीएम आदि की जानकारी मतदाताओं तक मुहैया कराने व उनको मतदान कैसे करें कि जानकारी देने के लिए मतदाता गाइड घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से दिशा निर्देश मिल रहे हैं। दी गई गाइड लाइन के अनुसार वोटर गाइड छपवाई जाएगी और इस गाइड के जरिए मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की जाएगी।

वोटर गाइड उन मतदाताओं के लिए ज्यादा सहायक सिद्ध होगी जो ईवीएम व वीवी पैट से मतदान का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं। इसको पढ़ने के बाद उनकी दिक्कतें हल हो जाएंगी और निश्चित तौर पर मतदाता बूथ पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


मतदाता गाइड बताएगी कैसे करें मतदान
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मतदाता पर्ची के साथ देंगे बीएलओ, ईवीएम व वीवी पैट की भी जानकारी होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें