फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन बिजली की आवाजाही से परेशान रहे आधे शहर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली लाइन की शिफ्टिंग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार को आधे शहर की बिजली सुबह से शाम तक गुल रही। बिजली न आने से लोग पानी को भी तरस गए। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन


शहर में सड़क के चौड़ीकरण के कारण बिजली लाइन की शिफ्टिंग चल रही है। पोल हटाने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से विद्युत उपकेंद्र सिटी और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

सुबह सात बजे से गायब बिजली दोपहर एक बजे आई। इसके बाद दोपहर ढाई बजे फिर आपूर्ति बंद हो गई। सुबह से बिजली गायब रहने से क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
विज्ञापन


गर्मी से लोग परेशान रहे। पूरे दिन आधे शहर में बिजली की आवाजाही जारी रही। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को पानी मिल सका। अवर अभियंता केपी सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक गुल रही आधे शहर की बिजली


बिजली लाइन की शिफ्टिंग बनी मुसीबत
लोग पेयजल संकट से भी परेशान रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें