फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक खाई में पलटा, दबने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावन। लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर रोड पर शनिवार को कस्बा के पास बेकाबू होकर खाई में पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर झोपड़ी टूट गई और दबकर दुकानदार की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी था। ग्रामीणों ने चालक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक में अंग्रेजी शराब भरी थी, जिसे मेरठ से लखनऊ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी बाबूराम यादव (50) की बावन-सवायजपुर रोड स्थित पावर हाउस के पास रोड किनारे गुमटी रखी थी। उनकी गुमटी के पास ही सियाराम गुप्ता ने झोपड़ी डाल रखी थी। वह गल्ले की खरीद करते हैं। शनिवार सुबह करीब छह बजे बाबूराम यादव घर से गुमटी की तरफ गए थे। गुमटी देखने के बाद वह सियाराम से मिलने झोपड़ी की तरफ पहुंचे। सियाराम रोड की दूसरी साइड में बने मंदिर में थे। उन्होंने बाबूराम को रुकने का इशारा किया। बाबूराम झोपड़ी के किनारे खड़े होकर सियाराम का इंतजार करने लगे। इसी दौरान सवायजपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर झोपड़ी को तोड़ते हुए खाई में पलट गया। हादसे में झोपड़ी के किनारे खड़ा बाबूराम दब गया। सियाराम के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाबूराम को बाहर निकाला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक में अंग्रेजी शराब भरी है। इसे वह मेरठ से लखनऊ ले जा रहा था। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- बेकाबू ट्रक खाई में पलटा, दबने से दुकानदार की मौत
-लोनार थाना क्षेत्र के बावन क स्बा का था दुकानदार
- मेरठ से शराब लोडकर लखनऊ ले जा रहा था चालक



फोटो-25 झोपड़ी पर पलटा ट्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें