फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले के 19 थाने सूबे की रैकिंग में पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पुलिस महकमे की प्रदेश स्तर पर जारी हुई रैंकिंग में हरदोई जनपद के 19 थाना/कोतवाली को पहला स्थान मिला है। कुछ थाना कोतवाली की रैकिंग खराब आई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने निर्देश दिए हैं कि रैंकिंग के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर सभी प्रभारी जरूर कार्य करें। अगले माह में जनपद के सभी प्रभारी रैकिंग में पहला स्थान हासिल करने की कोशिश करें।
शासन स्तर पर अलग अलग बिंदुओं के आधार पर अंक देकर रैकिंग जारी की जाती है। इसमें संदर्भों की मार्किंग/अग्रसारण में लगे औसत दिन, आईजीआरएस और हेल्पलाइन से आई शिकायतों के निस्तारण, शिकायत निस्तारण को लेकर शिकायत कर्ता की ओर से दिए गए फीड बैक की स्थिति आदि शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

माह खत्म होने पर प्रदेश के सभी थानों और कोतवाली की रैकिंग जारी की जाती है। एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक कासिमपुर, हरियावां, अतरौली, कोतवाली देहात, पचदेवरा, बेनीगंज, मझिला, अरवल, शहर कोतवाली, महिला थाना, पाली, पिहानी, बघौली, बिलग्राम, बेहटा गोकुल, मल्लावां, हरपालपुर, लोनार और शाहाबाद कोतवाली को रैकिंग में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति माधौगंज की है। रैकिंग में इस थाने को 1334वां स्थान मिला है। कछौना, संडीला, सांडी, टड़ियावां और सुरसा को 1142वां स्थान प्रदेश के थानों की रैकिंग में मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें