पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतगणना व स्ट्रांग रूम की व्यवस्थ के मद्देनजर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले भर के 19 स्कूलों को अधिग्रहीत कर लिया है।
बिलग्राम में बीजीआर इंटर कालेज, मल्लावां में बीएम इंटर कालेज, माधौगंज
में नरपति सिंह इंटर कालेज, हरपालपुर में विजय शंकर इंटर कालेज, सांडी में
मंडी समिति सांडी, संडीला में दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कालेज,
कछौना
में गीता देवी इंटर कालेज, कोथावंा में ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
गौरी कोथावां, भरावन में जनता इंटर कालेज अतरौली, बेंहदर संतोष इंटर कालेज ,
बावन में राजकीय पालेटेक्निक, अहिरोरी में श्री तुलसी आश्रम इंटर कालेज
बघौली, सुरसा में दयानंद इंटर कालेज सुरसा, हरियावां में नेहरू इंटर कालेज,
टड़ियावां में सर्वोदय आश्रम सिकंदरपुर, शाहाबाद में मंडी
स्थल शाहाबाद,
पिहानी में हामिद अली इंटर कालेज पिहानी, टोडरपुर में आश्रम पद्धति
विद्यालय चठिया धनवार, भरखनी में पंत इंटर कालेज पाली के भवन को मतगणना की
समाप्ति तक के लिए अधिग्रहीत किया गया है। पोलिंग पार्टियां वापसी में यहीं
बक्सों को जमा करेंगी और यहीं पर काउंटिंग की तैयारी होगी।