संडीला। बांगरमऊ रोड पर ग्राम जलालपुर के मोड़ के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली बेनीगंज के ग्राम प्रतापपुर मजरा आटिया मझिगवां निवासी निर्मला (50) सोमवार दोपहर पति भैयालाल के साथ बस से संडीला के ग्राम जलालपुर स्थित मायके जा रही थी। जलालपुर गांव के पास बस से उतरने के बाद निर्मला व भैैयालाल दोनों सड़क पार कर रहे थे। इस बीच बांगरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने निर्मला को टक्कर मार दी। हादसे में निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। भैयालाल व आसपास मौजूद लोगों ने निर्मला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।