फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान विषय की परीक्षा से 11 हजार 593 ने किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार सुबह हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 11 हजार 593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रों में शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, डीआईओएस व सचल दलों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल में विज्ञान विषय, इंटर की व्यवसायिक विषयों और दूसरी पाली में इंटर की इतिहास विषय की परीक्षा हुई। विज्ञान की परीक्षा के लिए 58905 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 47312 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 11,593 अनुपस्थित रहे। सोमवार को दूसरी पाली में इंटर की गणित की परीक्षा में 7425 परीक्षार्थियों में से 6118 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने त्रिलोक चंद्र इंटर कालेज कसरावां, स्वामी रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज मलिहामऊ, नारायण बालिका इंटर कालेज बावन और माया बिहारी पब्लिक इंटर कालेज भिठारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परीक्षाएं शांति पूर्वक होते मिली। इसके अलावा उप शिक्षा निदेशक दीपा तिवारी ने भी कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। परीक्षाएं शांति पूर्वक होती मिलीं। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि किसी भी केंद्र में अनियमितता की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें