फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर चलते मिले रेलवे कालोनी के आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कछौना। मुरादाबाद के मंडलीय रेल प्रबंधक ने रविवार को बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन की सफाई, रेलवे कॉलोनी, वाशिंग लाइन, रेल लाइन चेक की। सफाई और मरम्मत समेत अन्य मामलों में खामियां मिलने पर डीआरएम का पारा चढ़ा रहा। रेलवे आवास किराये पर उठाने की बात पता चलने पर डीआरएम ने अफसरों को फटकार लगाई और जेई से जवाब तलब किया। इसके बाद डीआरएम ने बघौली स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बालामऊ जंक्शन से डीआरएम एके सिंघल ऑफिसर्स कैरेज में सवार होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल रविवार की सुबह 6:30 बजे जनता एक्सप्रेस से बालामऊ जंक्शन पहुंच गए। 10 बजे डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। स्टेशन के गेट और शौचालय के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। रेलवे कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान नियमित सफाई न किए जाने की बात सामने आई, साथ ही कुछ लोगों ने बताया कि यहां तैनात रहे कई कर्मचारियों ने ट्रांसफर के बाद अपने आवास किराये पर उठा दिए हैं। इस पर डीआरएम ने अफसरों को फटकारा और जेई जगदीश मौर्य को आवासीय भवनों में रह रहे लोगों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने रेलवे लाइन के किनारे लगाई गई जाली टूटी होने पर इसे बदलवाने के लिए कहा। जवाब में सीनियर सेक्शन मैनेजर आरबी गौतम ने बताया कि स्टाक में जाली नही हैं। इस पर डीआरएम स्टॉक रूम पहुंच गए। स्टॉक में पर्याप्त जाली मिलने पर उन्होंने सेक्शन इंजीनियर को फटकारा। डीआरएम ने वॉशिंग लाइन और रेलवे लाइन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीआरएम मोटर ट्राली से बघौली स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया। बघौली से वापस आने के बाद डीआरएम एके सिंघल ऑफिसर्स कैरेज में सवार होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। डीआरएम की रवानगी के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार, आरपीएफ प्रभारी राम गोपाल सिंह, आरपी प्रभारी अमर सिंह, जीएस राना, सीडीओ राम नाथ समेत रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण टलने पर ली राहत की सांस
मुरादाबाद रेल मंडल प्रबंधक एके सिंघल जनता एक्सप्रेस से सुबह 6:30 बजे बालामऊ जंक्शन पहुंच गए। इसके बाद उन्हें बालामऊ, बघौली और हरदोई स्टेशन का निरीक्षण करना था। डीआरएम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही हरदोई स्टेशन पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाने लगीं। उधर, डीआरएम का बालामऊ में निरीक्षण कार्यक्रम लंबा खिंच गया। एक बजे के बाद डीआरएम एके सिंघल ने करीब 1:30 से 2 घंटे तक बघौली का निरीक्षण किया। समय ज्यादा हो जाने पर डीआरएम ने हरदोई स्टेशन का निरीक्षण स्थगित कर दिया। शाम 4:30 बजे डीआरएम बालामऊ स्टेशन से मुराबाद के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

- किराये पर चलते मिले रेलवे कॉलोनी के आवास
- खामियां मिलने पर चढ़ा रहा डीआरएम का पारा
- अधिकारियों और कर्मचारियों को दी सही से काम करने की हिदायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें