आंधी से पाली में 33 केवीए लाइन में हुआ ब्रेकडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। गुरुवार सुबह तेज आंधी और पानी के बीच 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हो जाने से कस्बा समस्त फीडरों से जुड़े तकरीबन 18 हजार घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। सब स्टेशन कर्मियों की कोशिशों से आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
कस्बा व समस्त आठ फीडरों पर तकरीबन 18 हजार कनेक्शन हैं। गुरुवार की सुबह तकरीबन पांच बजे आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के बीच हरदोई-पिहानी के बीच 33 केवीए लाइन जगह-जगह से ब्रेकडाउन हो गई। इससे कस्बा व आसपास के सभी फीडर से बिजली सप्लाई ठप हो गई।
दिन निकलने के साथ ही तपिश बढ़ने पर बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों बेहाल रहे। सब स्टेेशन कर्मियों की लगातार की मेहनत के बाद गुरुवार की दोपहर तकरीबन एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि तेज हवा से लाइन पर कई जगह पेड़ और टहनियां गिर गईं थीं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। दोपहर तक फाल्ट दुरूस्त कर पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।