फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पटरी पर मवेशियों के आने से छह मरे, रेलवे ट्रैक हुआ बाधित

Fri, 19 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहाबाद और मसीत स्टेशन के पास हुईं घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ- मुरादाबाद रेल मार्ग पर गुरुवार को दो स्थानों पर रेल ट्रैक पर मवेशियों के आने से रूट बाधित हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। शाहाबाद में माल गाड़ी के चपेट में आने से छह गोवंशों की मौत हो गई।
लखनऊ-मुुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर कमोलिया और मसीत रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर तीन बजकर 38 मिनट पर लखनऊ की ओर से जा रही 22454 राजरानी एक्सप्रेस के सामने एक मवेशी आ गया। इससे ट्रेन रुक गई। मवेशी को हटाने के बाद ट्रेन रवाना हुई, इससे एक बड़ा हादसा टल गया। उसके पीछे चल रही 15652 लोहित एक्सप्रेस को भी बीच में ही रोकना पड़ा। करीब छह मिनट तक दोनों ट्रेनें खड़ी रहीं। ट्रैक साफ होने के बाद उनको रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ एसआई बलिंदर प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ट्रैक साफ कर दिया गया था। वहीं, शाहाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से आधा दर्जन गोवंशों की मौत हो गई। ट्रैक पर अचानक मवेशियों का झुंड आने से यह हादसा हुआ है। एक गोवंश इंजन में फंसने से ट्रेनों का आवागमन कुछ देर बाधित रहा। ईओ और पुलिस ने ट्रैक साफ कराकर आवागमन शुरू कराया है। आंझी स्टेशन के गेट नंबर 299 से मालगाड़ी- लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी बीच गोवंशो का झुंड अचानक ट्रैक पर आ गया। जिसकी चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गई है। एक गाय मालगाड़ी के इंजन में फंस गई। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे गेट नंबर 299 से मालगाड़ी लखनऊ की तरफ जा रही थी। इसी बीच गोवंशों का झुंड ट्रैक पर आ जाने से पांच गायों की मौत हो गई। रूट सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें