हरदोई। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने का पालन न करने वालों और पटरी अतिक्रमण के खिलाफ पालिका ने मंगलवार को पुलिस के साथ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के रेलवेगंज व जिंदपीर चौराहे पर नियम तोड़ने वालों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव के निर्देश पर शहर के जिंदपीर चौराहे व रेलवेगंज में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रति लोगों को जागरूक करने व अतिक्रमण रोकने के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की अपील की। साथ ही दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। लोगों से मास्क जरूर लगाने को कहा। इस मौके पर सीओ सिटी विजय राना मौजूद रहे।