फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 18 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में रविवार की शाम एक गन्ने के खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी। आग ने पास ही स्थित एक अन्य खेत में खड़ी फसल को भी जद में ले लिया। फसल को लपटों से घिरा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और फायरब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आस पास के खेतों की ट्रैक्टर से जुताई कर लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गांव निवासी कृष्ण मुरारी वाजपेयी के खेत में 11 बीघा व शुभम सिंह के खेत में खड़ी सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं आई। बताया कि घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें