फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में कराएं पशु आश्रय स्थलों का निमार्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चयनित पशु आश्रयों का निर्माण खंड विकास अधिकारी एक सप्ताह में कराकर उनका संचालन प्रारंभ करें। इनका निर्माण मनरेगा से किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में पशु आश्रय निर्माण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशु आश्रय में आने वाले जानवरों की देखरेख एवं चारे के लिए प्रत्येक जनपद को एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था सुचारु रूप से होगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जब तक शासन से उक्त धनरशि प्राप्त नहीं हो जाती है, तब तक पशु आश्रय में आने वाले जानवरों के लिए संबंधित क्षेत्र के उद्योगपतियों, मिलों एवं संभ्रांत नागरिकों से सहयोग लिया जाए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने क्षेत्राधिकारियों से कहा कि यूपी 100 को निर्देश दें कि वह अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पशु आश्रय स्थलों पर नजर रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें