फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में टेंट का पंखा सही कर रहे किशोर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखा सही कर रहे किशोर की करंट से मौत
विज्ञापन

कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उचौली में वैवाहिक समारोह में पंखा सही करते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहावा निवासी ओमजी (16) पुत्र रामप्रसाद कस्बे के ही एक टेंट हाउस पर काम करता था। शनिवार रात ग्राम उचौली में गुड्डू सिंह की पुत्री की शादी थी। शादी में लगे टेंट हाउस के कुछ पंखे नहीं चल रहे थे। ओमजी पंखे को सही कर रहा था। तभी करंट लगने से वह झुलस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें