फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी पर लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उबरिया खेड़ा में एक किशोरी का शव शनिवार की शाम घर के अंदर कमरे में फांसी से लटकता पाया गया। किशोरी घर में अकेली थी। शनिवार की शाम मां व छोटा भाई घर वापस आए तब उन्हे घटना की जानकारी हुई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उबरीखेड़ा निवासी जूली (15) पुत्री जगपाल का शव शनिवार की शाम घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां गुड्डी देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह छोटे बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए फरुखाबाद के घटियाघाट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम वापस आई तो जूली का शव फांसी पर लटकता मिला। गुड्डी देवी घटना का कारण नही बता सकी है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उबरीखेड़ा की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें