फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद पर 26 व प्रांतीय परिषद के लिए 17 नामांकन

Wed, 30 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला संगठन के चुनाव को लेकर मंगलवार को शहर का धर्मशाला रोड जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पटा नजर आया। निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष संपंन हुई नामांकन प्रक्रिया में 26 नामांकन जिलाध्यक्ष पद पर 17 नामांकन प्रांतीय परिषद के लिए किए गए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी बब्बू राम द्विवेदी व सह निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह की देखरेख में डा. अनुज गुप्ता के क्लीनिक पर दोपहर दो बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। शाम पांच बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 53 नामांकन पत्रों का वितरण चुनाव अधिकारी के द्वारा किया गया।

जिसमें से 43 को भर कर जमा किया गया। 10 नामांकन पत्र बिना भरे ही वापस हो गए। 26 नामांकन जिलाध्यक्ष पद पर एवं 17 नामांकन प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए किए गए। भाजपा पदाधिकारियों की ही दबी जुबान की माने तो समर्थक व प्रस्तावकों के बगैर नामांकन नहीं लिए जाएगें इस बावत बीच बीच में देा से तीन बार गरमागरमी हुई जिस पर चुनाव अधिकारी ने बिना समर्थक व प्रस्तावकों के भी कई नामांकन शामिल किए। जिला चुनाव अधिकारी बब्बू राम द्विवेदी ने बताया कि किसी के भी नामांकन पत्रों को निरस्त नहीं किया गया है। वह अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणीे के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। नए वर्ष की प्रथम माह में कभी भी नामों की निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें