फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एलएसडी से बचाव के लिए 1.66 लाख मवेशियों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लंपी स्किन डिजीज से गोवंशों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। पशुपालन विभाग ने अब तक 1.66 लाख मवेशियों का टीकाकरण किया है। विभाग ने शासन से और खुराक मांगी थी, जिस पर नौ हजार अतिरिक्त खुराक आवंटित की गई हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मिली हुई 1.66 लाख खुराक का उपयोग कर लिया गया है। नई खुराक मिलते ही शेष गोवंशों का भी टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण संरक्षित और पालतू दोनों तरह के मवेशियों के लिए निशुल्क है। बारिश और बाढ़ के कारण, 19 विकास खंडों में प्रतिदिन 62 स्थानों पर मवेशियों के स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में 12 मोबाइल वेटनरी यूनिट भी तैनात की गई हैं।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें