फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने खत्म कराया होलिका दहन की जगह का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोपामऊ (हरदोई)। थाना टड़ियावा के ग्राम सरखाना के प्राथमिक विद्यालय में होलिका दहन के लिए लकड़ी किए जाने पर ग्रामीणों और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया।

प्रधानाध्यापक ने पुलिस से शिकायत की। अफसरों ने विवाद खत्म कराया। ग्राम सरखाना के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने होलिका दहन के लिए लड़कियां इकट्ठी करनी शुरू कर दीं। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में होलिका दहन किए जाने का विरोध जताया। इस पर ग्रामीणों और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। गुरुवार को राजस्व निरीक्षक दीनदयाल की अगुवाई में राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। होलिका दहन के लिए दूसरी जगह जमीन की व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही टीम ने गांव में शिकायत मिलने पर दस बीघा खेत, चकरोड, खाद के गड्ढे आदि खाली कराए। इस मौके पर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार, लेखपाल हेमपाल, अजय कुमार, दीपक व विवेक आदि मौजूद रहे।

-होलिका दहन की जगह का विवाद खत्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें