फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शौच के लिए जा रही युवती को गांव के ही एक युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी बेटी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे संदीप ने उसे पकड़ लिया और पास के एक गन्ने के खेत में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध करने पर उसकी बेटी को जानमाल की धमकी दी और फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म
- पुलिस ने पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें