फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। घर से मजदूरी करने निकले युवक का शव सोमवार को सांडी रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की जेब से मिली डायरी के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त की। परिजनों ने किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी पंकज मिश्रा उर्फ सोनू (27) मजदूरी करता था। रविवार सुबह वह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर परिजन यह समझे कि मजदूरी के स्थान पर ही देर हो जाने के कारण रात में रुक गया होगा। सोमवार सुबह उसका शव सांडी रोड पर ग्राम भौरहा के निकट पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की जांच की, तो पैंट की जेब में डायरी निकली। डायरी में लिखे नाम और पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पंकज के बड़े भाई नीरज ने शिनाख्त की। नीरज की सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नीरज ने बताया कि पंकज शराब पीने का लती था। वह अविवाहित था। नीरज ने किसी वाहन की चपेट में आकर पंकज की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


- सड़क किनारे मिला मजदूर का शव
- रविवार सुबह मजदूरी करने निकला था घर से
- भाई ने जताई दुर्घटना में मौत की आशंका





फोटो- 19 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पंकज के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें