फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

हरदोई। बहराइच के महिला थाने में तैनात महिला सिपाही की प्रसव के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे प्रसव पीड़ा होने पर फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे। बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने घटना को लेकर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजतूपुर निवासी मुनेंद्र कुमार सेना में नौकरी करते हैं। इन दिनों उनकी तैनाती महाराष्ट्र के अहमदनगर में है। उनकी पत्नी मीरा (27) सिविल पुलिस में सिपाही हैं। इन दिनों उनकी तैनाती बहराइच के महिला थाने में थी। गर्भवती होने के कारण वह अवकाश पर थीं, और ससुराल में रह रहीं थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। परिजनों की मानेें तो अस्पताल में मीरा की तबीयत बिगड़ गई और वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन फर्रुखाबाद की आवास-विकास कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। यहां मीरा ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद मीरा की हालत अधिक बिगड़ गई और सोमवार को उसने प्राइवेट नर्सिंग होम में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए। इसके बाद हरपालपुर थाने में सिपाही की मौत हो जाने की जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
दो साल पहले हुई थी शादी, शादी के बाद लगी थी नौकरी
मीरा का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दहिगवां में है। 3 जून 2015 को उसकी शादी अजतूपुर निवासी मुनेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पुलिस भर्ती निकलने पर मीरा भर्ती में शामिल हुई थी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उसका सलेक्शन हो गया गया था। ट्रेनिंग के बाद उसे बहराइच के महिला थाने में तैनाती मिली थी।

- प्रसव के लिए फर्रुखाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में थी भर्ती
- बहराइच के महिला थाने में थी तैनात, सोमवार को हुआ पोस्टमार्टम




फोटो- 13 पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े महिला पुलिसकर्मी के परिजन
प्रसव के बाद महिला सिपाही की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें