फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल, 1 घंटा 17 मिनट खड़ी रही राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार शाम मसीत स्टेशन के पास अप रूट की राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन को विद्युत सप्लाई देने वाले पेंटाग्राफ में अचानक आग लग गई। इस पर चालक ने ट्रेन रोक दी। आग बुझने के बाद इंजन फेल हो गया। रेलवे के अधिकारियों ने हरदोई से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर लगभग सवा घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

अप रूट पर लखनऊ से मेरठ जा रही ट्रेन संख्या 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस सोमवार शाम 4.05 बजे मसीत स्टेशन पहुंची। तभी ट्रेन के इंजन को ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से जोड़ने वाले पेंटाग्राफ में आग लग गई। इसका पता चलने पर चालक ने ट्रेन रोक दी और मसीत स्टेशन मास्टर समेत अन्य अधिकारियों को जानकारी दी। मसीत स्टेशन मास्टर नरसीलाल मीणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझवाई। इसके बाद इंजन फेल होने पर अधिकारियों ने हरदोई स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया और शाम 5.22 बजे इंजन को कनेक्ट कर एक्सप्रेस ट्रेन को आगे भेजा। इस दौरान यात्री गर्मी से परेशान नजर आए। स्टेशन मास्टर मसीत नरसीलाल मीणा ने बताया कि अप रूट पर आ रही किसान एक्सप्रेस को बघौली स्टेशन के पास कुछ देर के लिए रोका गया था। इसके बाद रूट को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें