फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दिग्गज बढ़ाएंगे जिले का सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में शुक्रवार से दिग्गज राजनेता जिले का सियासी पारा बढ़ाएंगे। यह राजनीतिक पारा 27 अप्रैल यानी नौ दिन तक चढ़ा रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बसपा की मुखिया मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक की जनसभाएं जनपद में होंगी।
विज्ञापन


हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में मतदान 29 अप्रैल को होना है। 27 अप्रैल की शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा, लेकिन इससे पहले जनसभाओं के जरिए सियासी तापमान बहुत ऊपर जा पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अनुसार 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल मल्लावां के परिसर में जनसभा करेंगे।

इसके बाद 21 अप्रैल को भी योगी आदित्यनाथ हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सवायजपुर बगिया में जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि सवायजपुर का कार्यक्रम लगभग तय है, लेकिन अधिकृत सूचना आनी बाकी है।
विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 अप्रैल को हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बसपा जिलाध्यक्ष मेवाराम वर्मा बताते हैं कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 23 अप्रैल को बालामऊ के निकट जनसभा को संबोधित करेंगी। जिस स्थान पर जनसभा आयोजित है वह हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की सीमा है।

ऐसे में गठबंधन प्रत्याशियों को उम्मीद है कि इस एक ही जनसभा से दोनों प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा। 24 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोथावां के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे इतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोडशो 26 अप्रैल को संडीला में प्रस्तावित है। यद्यपि इसकी अधिकृत सूचना अभी पार्टी के स्थानीय नेताओं को नहीं मिली है। प्रचार के अंतिम दिन यानी 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई शहर के सीएसएन डिग्री कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं और सभी जिम्मेदारों को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

आज से दिग्गज बढ़ाएंगे जिले का सियासी पारा

आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
23 को मायावती, 24 को अखिलेश और ज्योतिरादित्य और 27 को आएंगे पीएम मोदी
26 को प्रियंका गांधी का रोडशो संडीला में प्रस्तावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें