फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से छह वर्षो के लिए रतन निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने के आरोप में अनुशासन समिति ने आलूथोक निवासी रतन कुमार सिंह को प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष राजबहादुर ने शुक्रवार देर शाम पत्र जारी किया। इसमें बताया कि आलूथोक निवासी कांग्रेस सदस्य रतन कुमार सिंह के खिलाफ कई शिकायतें आईं। बताया गया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और कई पदाधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की हैं।

इसकी पुष्टि होने पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर प्रदेश अनुशासन समिति ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें