फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हरदोई । अरवल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेरा-पुरसौली घाट पर गंगा स्नान करते समय श्रद्धालु डूब गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों से युवक की तलाश कराने में जुटी थी।

थाना क्षेत्र के तेरा-पुरसौली गांव के निकट से ही गंगा नदी गुजरी है। इसी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव निवासी मंशाराम का बेटा प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू (23) शनिवार सुबह करीब आठ बजे गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकला था। लगभग 10 बजे वह तेरा-पुरसौली घाट पर गंगा नदी में नहाने के लिए उतरा था। नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया। तेज धार होने के कारण वह डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे डूबता देख गंगा स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह नदी में डूब गया। लोगों की सूचना पर एसओ सत्य प्रकाश व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से पप्पू की खोजबीन चालू कराई। काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक पप्पू नहीं मिला।

एसओ ने बताया कि पप्पू की लगातार तलाश कराई जा रही है। कहा नदी में अधिक पानी है। इसके चलते दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें