फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, दो महिलाओें समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोइ। शराब के नशे में गाली देने का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। शनिवार सुबह पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी रामदास (50) का गंाव निवासी सत्यनरायण का दो माह पूर्व शराब के नशे में विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। शुक्रवार की शाम रामदास व उसके परिवार के रामरतन (24)के साथ दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान सत्यनरायण शराब के नशे आकर उसे गाली देने लगा। रामदास ने गाली देने का विरोध किया तो वह भड़क गया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। जानकारी होने पर सत्यनरायण के परिजन लाठी-डंडों लेकर मौके पर आ गए। दोनोें पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें रामदास और उसका चचेरा भाई रामरतन के सिर में लाठी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बीचबचाव करने पहुंची परिवार की महिलाएं आशा (35) व कृष्णा (30) भी जख्मी हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने सत्यनरायण समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल नजमुल हसन नकवी ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- रंजिश में चलीं लाठियां, छह घायल
- कनौरा गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद
- पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें