फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाईपास बन जाने से 1.50 लाख आबादी को मिलेगा जाम से छुटकारा

Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाईपास बन जाने से शहर की करीब 1.50 लाख से अधिक आबादी को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। गैर जनपदों से दूसरे जनपदों को जाने वाले बड़े वाहनों और यात्रियों को आवागमन में आसानी भी होगी। 15 किलोमीटर लंबाई वाले बाईपास में आठ अंडरपास स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआइ (नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया) की ओर से शाहजहांपुर मार्ग के गांव कोर्रिया के निकट से बाईपास का काम शुरू करा दिया गया है। बाईपास को लेकर काफी समय से शहर के लोगों की मांग चली आ रही थी और इसकी वाहनों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से इसकी जरूरत भी थी। शाहजहांपुर से लखनऊ मार्ग के एनएचएआइ के अधीन जाने के बाद शहर को बड़े वाहनों के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वालों यात्रियों को शहर के बाहर से गुजरने की व्यवस्था के लिए बाईपास बनवाया जा रहा है।
एनएचएआइ के प्रतिनिधि अरुण तिवारी ने बताया कि इस मार्ग को एनएच-731 नाम दिया गया है। इस पर शाहाबाद बाईपास के प्रारंभिक बिंदु से लखनऊ रोड पर खेतुई के निकट तक के कार्य को पैकेज टू-बी में शामिल किया गया है। पैकेज में 51.43 किलोमीटर काम होना है। इसी में कोर्रिया से खेतुई तक का 15 किलोमीटर लंबा बाईपास शामिल है। इसके लिए 659.87 करोड़ की स्वीकृति मिली है और काम दिल्ली के राज कारपोरेट लिमिटेड को मिला है। बाईपास बन जाने से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनेंगे अंडरपास:
- शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया गांव के निकट 45 मीटर का अंडरपास
- रद्धेपुरवा मार्ग पर बेहटा सधई गांव के निकट 38 मीटर का अंडरपास
- बावन रोड पर तत्योरा गांव के निकट 38 मीटर का अंडरपास
- सांडी रोड पर हरदोई देहात में सांडी चुंगी से करीब 400 मीटर आगे 38 मीटर का अंडरपास
- कानपुर रोड पर छोहा नाला के निकट 45 मीटर का अंडरपास
- हरदोई-लखनऊ रोड से घोसार-सरैया मार्ग पर 38 मीटर का अंडरपास
- लखनऊ रोड पर बाईपास के अंतिम छोर पर खेतुई-लालपालपुर के निकट 45 मीटर का अंडरपास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें