फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 शिक्षक सिर्फ 28 बच्चों को बना पाए निपुण

Fri, 16 Feb 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 15 शिक्षक 86 में से 28 बच्चों को अब तक निपुण बना पाए हैं। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की और शहर से सटे चांद बेहटा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी के फरवरी माह के वेतन पर रोक लगा दी है। नानकगंज के विद्यालय में कक्षा कक्ष में प्रकाश व्यवस्था न कराने पर प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब करते हुए आख्या प्राप्त कराने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षा और शैक्षिक गुणवत्ता की पोल शुक्रवार को सीडीओ सौम्या गुरुरानी के विद्यालयों के औचक निरीक्षण में सामने आई। उन्होंने नानकगंज, कांशीराम कालोनी और चांदबेहटा विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए निपुण लक्ष्य को परखा। कंपोजिट विद्यालय चांदबेहटा में पंजीकृत 86 बच्चों में केवल 28 बच्चे ही निपुण मिले जबकि, दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत बच्चे निपुण हो जाने चाहिए थेे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरी शंकर पांडेय सहित 11 शिक्षक तीन अनुदेशक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। प्रधानाध्यापक कोई सही जवाब भी सीडीओ को नहीं दे पाए। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापक रश्मि त्रिपाठी, निर्मला देवी, रीना त्रिपाठी, विजयश्री, प्रतिमा सिंह, अनीता देवी वर्मा, शोभना मिश्रा, रजनी शर्मा, नेहा वर्मा, रमेश और अनुदेशक छाया त्रिपाठी, अमृता व आशुतोष और शिक्षामित्र रेनू सिंह के फरवरी माह के वेतन व मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है। गंदगी के लिए प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि ऐसे ही प्राथमिक विद्यालय नानकगंज में विद्युत कनेक्शन व बिजली आपूर्ति के बाद भी कक्षाकक्षों में अंधेरा था। पता चला कि एलईडी बल्ब आदि नहीं लगवाए गए हैं। इस पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार मिश्रा से जवाब जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें