फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 क्विंटल मिलावटी सोहन पापड़ी पकड़ी, सिंथेटिक रंग भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शंकरबक्शपुरवा में छापा डाला। शनिवार देर शाम डाले गए छापे के दौरान संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान से 15 क्विंटल सोहन पापड़ी जब्त की गई है। जांच के लिए नमूना भी लिया है। अफसरों का दावा है कि सोहन पापड़ी मिलावटी है। मौके से भारी मात्रा में सिंथेटिक रंग व अन्य मिलावटी सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार बढ़ जाता है। इस कारोबार पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान शनिवार देर शाम सहायक आयुक्त कुमार गुंजन के नेतृत्व वाली टीम ने बिलग्राम चुंगी के आगे शंकरबक्शपुरवा में छापा डाला। यहां संदीप गुप्ता की मिठाई की दुकान और कारखाना है। यहां छापा डालने के दौरान 15 क्विंटल सोहन पापड़ी टीम ने जब्त कर ली। सहायक आयुक्त का दावा है कि यह सोहन पापड़ी मिलावटी है। मौके से सिंथेटिक रंग और अन्य मिलावटी सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें