हरदोई। जिले में 15 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 4759 हो गई है। कोरोना से अब तक 82 मौतें हुईं हैं। 4277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 401 हैं।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 अस्पताल से 18 लोगों को छुट्टी दी गई है। घरों पर रहकर इलाज करा रहे 38 संक्रमित भी स्वस्थ हुए हैं।